फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cloudy weather expected for two days

Yamuna Nagar News: दो दिन बादल छाने के आसार

Mon, 01 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cloudy weather expected for two days
जिले में रविवार को सुबह के समय छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नवंबर समाप्त हो गया है और इसके साथ ही सर्दी भी प्रचंड होती जा रही है। हर दिन के साथ सर्दी बढ़ रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से राहत है, लेकिन इस सुबह शाम चल रही ठंडी हवा लोगों की कंपकंपी छुड़वा रही है। ऐसे में अंधेरा होने के साथ ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं।
लगातार चल रही ठंडी हवा के कारण सुबह शाम घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि हवा के कारण कुछ देर बाद बादल छंट गए और मौसम साफ हो गया। वहीं, एक व दो दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

दो दिन बादल छाने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। रविवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में कमी देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 7 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दो डिग्री और तापमान कम होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। वहीं, सोमवार व मंगलवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन धूप न होने से सर्दी में वृद्धि होगी। वहीं, इस दौरान आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

दूसरी तरफ रविवार सुबह मौसम अन्यदिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंडा रहा है। आसमान पर बादल छाए रहे और करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। परंतु कुछ देर बाद बादल छंट गए और आसमान व मौसम साफ हो गया। तेज हवा के कारण दिन ढलने के बाद लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान बाजारों में लोगों की उपस्थिति कम देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इस दौरान पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed