{"_id":"64d9c5f9f63c61ca4a037578","slug":"cloud-burst-in-yamunanagar-som-river-in-spate-sho-saved-three-students-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: बादल फटने से सोम नदी में उफान, एसएचओ ने जान पर खेल बचाए तीन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: बादल फटने से सोम नदी में उफान, एसएचओ ने जान पर खेल बचाए तीन छात्र
Mon, 14 Aug 2023 11:43 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:43 AM IST
सार
हिमाचल में फटे बादल का पानी सोम नदी में आ गया। जिससे सोम में उफान आ गया। जिस कारण वह नदी के इस तरफ नहीं आ सके। उन्होंने मोबाइल से पुलिस को संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नेटवर्क न होने से उनका किसी से संपर्क नहीं हो सका। किसी तरह रात करीब आठ बजे एक छात्र के फोन से शिमला कंट्रोल रूम में संपर्क हुआ।
विज्ञापन
छात्रों को बचाते एसएचओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से रणजीतपुर क्षेत्र से गुजर रही सोम नदी में उफान आ गया। नदी में पानी आने से आदिबद्री में माता मंत्रा देवी के दर्शन करने गए जिला अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र फंस गए। थाना बिलासपुर के एसएचओ जगदीश चंद्र व रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन ने अपनी जान पर खेल तीनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। छात्रों को नदी के दूसरी तरफ से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उन्हें कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। तीनों छात्रों को थाना बिलासपुर ले जाया गया जहां पर उन्हें भोजन कराया गया। सुबह उन्हें कॉलेज में भेज दिया गया।
विज्ञापन
आदिबद्री में दर्शन करने गए थे तीनों छात्र
अंबाला कैंट के सुंदर नगर निवासी अनुग्रह, कैथल के गांव जड़ौला निवासी अभिषेक व नई दिल्ली के पालम दिवारिका कॉलोनी निवासी उमंग जैन तीनों मुलाना मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। तीनों रविवार दोपहर बाद बाइक पर आदिबद्री में श्री केदारनाथ के दर्शन करने गए थे। इसके बाद उन्होंने पहाड़ पर स्थित 1800 फीट की ऊंचाई पर माता मंत्रा देवी के दर्शन करने जाने की योजना बनाई। पहाड़ पर चढ़ने के लिए सोम नदी को पार करके जाना पड़ता है। जब वह पहाड़ पर चढ़े तो अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। वह मंदिर में ही बारिश रूकने का इंतजार करने लगे। परंतु बारिश नहीं रूकी। ऐसे में उन्होंने बारिश में ही नीचे उतरने लगे। वहां लौटते समय अंधेरा हो गया।
विज्ञापन
मंदिर से लौटे तो सोम नदी में आ गया उफान
इसी दौरान हिमाचल में फटे बादल का पानी सोम नदी में आ गया। जिससे सोम में उफान आ गया। जिस कारण वह नदी के इस तरफ नहीं आ सके। उन्होंने मोबाइल से पुलिस को संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नेटवर्क न होने से उनका किसी से संपर्क नहीं हो सका। किसी तरह रात करीब आठ बजे एक छात्र के फोन से शिमला कंट्रोल रूम में संपर्क हुआ। वहां से यमुनानगर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। जिला कंट्रोल रूम से थाना बिलासपुर एसएचओ जगदीश चंद्र को फोन कर स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
एसएचओ व चौकी इंचार्ज ने दिखाई बहादुरी
एसएचओ रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ मंदिर से रस्सा लेकर सोम नदी के दूसरी तरफ गए। इसी दौरान वहां पास के ही गांव के ग्रामीण भी आ गए। रस्से की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि न केवल छात्रों को बल्कि पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। तीनों छात्र काफी घबराए हुए थे। उन्हें पुलिस की गाड़ी में थाना बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर उन्हें भोजन कराया गया।