फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cleaning of dairy complexes will be done on contract

Yamuna Nagar News: डेयरी कांप्लेक्सों की ठेके पर होगी सफाई

Fri, 02 Aug 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of dairy complexes will be done on contract
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल, रायपुर व औरंगाबाद डेयरी कॉम्प्लेक्स में गलियों-सड़कों व नाले-नालियों की सफाई से लेकर कचरे और गोबर के उठान का काम नए सिरे से ठेके पर देने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की ओर से ई-निविदा लगा दी गई है। इसमें नौ अगस्त तक एजेंसियों से काम पर प्रतिमाह आने वाले खर्च के रेट मांगे गए हैं। यह ठेका एक साल की अवधि के लिए किया जा रहा है।
ठेका लेने वाली एजेंसी को कॉम्प्लेक्स में रोज दो बार गोबर उठान करना है। उठान में बुग्गी का प्रयोग नहीं होगा। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने होंगे, जिन पर चालकों के साथ हेल्पर भी होंगे। कांप्लेक्स की डेयरियों के अंदर का गोबर उठाने की जिम्मेदारी निगम की नहीं होगी। उनके बाहर से एजेंसी को उठान के बाद ट्रॉली में लोड गोबर को तिरपाल से ढक कर ले जाना है। एजेंसी को गोबर अपने निजी स्थान पर डालना है।
विज्ञापन

साथ ही एनजीटी के निर्देशानुसार बायोडायजस्टेबल एंड नॉन बायोडायजस्टेबल वेस्ट अलग करना है। एजेंसी को एनजीटी के सभी निर्देश एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 का पालन करना है। इसमें लापरवाही पर काम रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही एनजीटी में होने वाले जुर्माने की भरपाई भी एजेंसी से होगी। एजेंसी को हर सड़क-गली व नाले-नालियों की सफाई करने और सिल्ट उठाने का काम रोज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक व राजकीय अवकाश में भी काम होगा। एजेंसी कांप्लेक्स के प्रधानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालक व अन्य कर्मियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएगी। कार्य संतोषजनक न होने पर ठेका रद्द करने का अधिकार आयुक्त के पास होगा। वर्क अलॉट के समय तय हुए रेट के हिसाब से प्रतिमाह पेमेंट होगी। एजेंसी को अपने मासिक बिल के साथ कॉम्प्लेक्स की डेयरी यूनियन के प्रधानों का संतुष्टि प्रमाणपत्र भी साथ जमा करना होगा। एजेंसी को काम में लगाए सभी वाहनों पर जीपीएस लगवाकर उसका लिंक नगर निगम कार्यालय में देना होगा।

इन मामलों में लगेगा जुर्माना
बिना वर्दी प्रति कर्मचारी 500 रुपये प्रतिदिन। नाले-नालियों की सफाई न होने पर प्रति नाले-नाली पर 500 रुपये प्रतिदिन। गलियों-सड़कों की सफाई न होने पर प्रति गली-सड़क 1000 रुपये प्रतिदिन। कांप्लेक्स में सफाई न होने की प्रति शिकायत 5000 रुपये प्रतिदिन। कचरा-गोबर व नालों से निकली सिल्ट न उठी तो 10000 रुपये प्रतिदिन। किसी वाहन पर जीपीएस कार्य नहीं करता तो प्रति वाहन 500 रुपये प्रतिदिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed