{"_id":"69220ebe9da7a972ef0a06d0","slug":"citys-air-turns-toxic-aqi-reaches-331-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147188-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जहरीली हो रही शहर की हवा, 331 पर पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जहरीली हो रही शहर की हवा, 331 पर पहुंचा एक्यूआई
Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। शहर का एक्यूआई 331 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया है। एक दिन पहले एक्यूआई 289 माइक्रोग्राम था। हवा इतनी खराब हो चुकी है कि काफी लोगों ने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाना शुरू कर दिया है।
तीसरे दिन भी जिले में धुंध के कारण दृश्यता कम रही और धूप भी बेअसर हो रही है। चारों तरफ वातावरण धुंधला होने से कुछ भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों को प्रदूषित हवा से अभी निजात मिलती नहीं दिख रही है। वहीं जिला प्रशासन भी मौन बैठा हुआ है। प्रशासन की तरफ से प्रदूषण को कम करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
पिछले साल तक शहर में प्रदूषण के लिए खेतों में जलाए जा रहे फसल अवशेष को ही बड़ा कारण बताया जाता था। परंतु इस बार तो फसल अवशेष जलाने के केवल सात मामले ही सामने आए हैं। इनमें से भी केवल दो मामलों में ही अवशेष जलते पाए गए। बाकी के मामलों में अन्य कारणों से आग लगी थी। बारिश न होने से पेड़ों पर धूल की मोटी परत जम चुकी है। पिछले कुछ सालों में दमकल विभाग की तरफ से शहर के बीचोबीच लगे पेड़ों पर दमकल गाड़ियों से पानी की बौछार की गई थी, लेकिन इस बार तो वह भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
एक डिग्री घटा तापमान: स्मॉग की वजह से जिले का अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक घट गया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। इससे ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। धूप तो निकल रही है, लेकिन ज्यादा असरदार नहीं है। ठंड में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है।