{"_id":"61be3a3f80930e7f7a66541c","slug":"city-chilled-by-cold-wave-people-lurking-in-homes-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl932156136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से ठिठुरा शहर, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से ठिठुरा शहर, घरों में दुबके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शीत लहर ने शनिवार को जिलेवासियों के हाड़ तक कंपा दिए। इससे लोग घरों में दुबके रहे। वहीं कड़ाके की सर्दी में सूरज ने भी बेरुखी दिखाई। दिन भर सूरज बादलों के पीछे से आंखमिचौली खेलता रहा। बीच-बीच में निकली धूप भी ठंड का प्रकोप कम नहीं कर पाई। दिन ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया और अंधेरा होते ही सड़कें सुनसान हो गईं।
अब तक दिन में गरम कपड़ों से परहेज कर रहे युवा भी स्वेटर, जैकेट्स पहने नजर आने लगे हैं। परिजन सर्दी से बड़ों और बुजुर्गों को बचाने के लिए सतर्क हो गए हैं। इस बार सर्दी का एहसास आधा दिसंबर बीत जाने के बाद हुआ है। तीन दिन पहले तक दिन में लोग बिना गर्म कपड़ों के घूम रहे थे और अब कई कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।
वहीं शनिवार को धूप न निकलने और शीत लहर चलने के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबके नजर आए। बुधवार से मौसम ने करवट ली है। जिसके बाद से लगातार पारा लुढ़कता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों के हाड़ कंपा दिए। शनिवार को आसमान पर बादल छाए रहे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ ठंड ने सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। सर्दी का असर बाजार व व्यापार पर दिखाई दिया। सर्द हवा के कारण पहले ही बाजारों में सन्नाटा पसरा था। वहीं दिन ढलते ही सड़के भी सुनसान नजर आने लगी। ऐसे में व्यापारी भी जल्द दुकानें बंद करके घर लौट गए। शाम के समय लोगों को सर्दी से बचने के अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस महीने कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। तीन चार दिन में शीतलहर का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचने के बंदोबस्त कर लेने चाहिए।