{"_id":"66df7614b134a6fb580a8ec4","slug":"cisf-jawan-suffers-from-malaria-teenager-from-dengue-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125072-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीआईएसएफ जवान को मलेरिया, किशोरी को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीआईएसएफ जवान को मलेरिया, किशोरी को डेंगू
Tue, 10 Sep 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुंबई से जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आया सीआईएसएफ का जवान मलेरिया पॉजिटिव मिला है। वहीं सोमवार को डेंगू का भी एक केस मिला। ग्रीन पार्क रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को डेंगू हुआ है। इसी के साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या आठ और मलेरिया की दो हो गई है।
बताया गया कि 45 वर्षीय जयप्रकाश 23 अगस्त को मुंबई से रवाना हुआ था और इस समय अपनी टीम के साथ पुलिस लाइन जगाधरी में ठहरा हुआ था। कई दिन तक जब बुखार ठीक नहीं हुआ तो उसके रक्त का सैंपल लेकर जांच की गई। रिपोर्ट में उसे मलेरिया होने की पुष्टि हुई। मलेरिया का केस मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस लाइन में डेरा डाल लिया। जयप्रकाश के साथ रहने वाले अन्य जवानों के भी रक्त के सैंपल लेकर स्लाइड बनाई गई। जिनकी लैब में जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मियों के क्वार्टरों व सीआईएसएस जवानों का रैपिड फीवर सर्वे कराया। कूलर व आसपास जमा पानी में मच्छरों के लारवा की जांच की गई। यहां से 68 जवानों के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
यहां पुलिसकर्मियों के क्वार्टरों में लगे कूलरों की भी जांच की गई। जांच के दौरान लाइन में बड़ी संख्या में यहां वहां खाली बर्तन, टायर व अन्य कबाड़ पड़ा मिला, जिनमें बारिश का पानी ठहरा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां दवा का छिड़काव कराया।
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुशीला सैनी ने बताया कि मलेरिया व डेंगू के एक-एक मरीज मिले हैं। पुलिस लाइन में रह रहे सीआईएसएसफ जवान में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहां रहने वाले अन्य जवानों के भी रक्त के सैंपल लिए गए हैं। वहीं ग्रीन पार्क में 17 वर्षीय किशोरी को डेंगू हुआ है। जहां केस मिलता है वहां पर फॉगिंग कराई जा रही है।
मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की स्थिति
वर्ष मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया
2019 21 51 0
2020 03 36 0
2021 04 241 25
2022 01 932 400
2023 01 734 400
2024 02 08 02