{"_id":"68263cdebafe05f7970a87f7","slug":"chief-ministers-flying-squad-inspected-the-fire-station-for-seven-hours-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137801-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दमकल केंद्र में की सात घंटे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दमकल केंद्र में की सात घंटे जांच
Fri, 16 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को जिला दमकल केंद्र में दस्तक दे दी। टीम ने सात घंटे तक दमकल केंद्र पर जांच की। जांच में पता चला कि केंद्र पर कुल 20 दमकल गाड़ियां हैं। इनमें से एक गाड़ी खस्ताहाल हो चुकी है। 19 गाड़ी चालू हालत में है।
निरीक्षक सुखविंदर शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान सभी दमकल गाड़ियों की किट जांची गई। यह देखा गया की गाड़ियां कौन से मार्क की है। यह चालू हालत में है या नहीं। इसके अलावा दो शिफ्ट में कर्मचारियों की हाजिरी ली गई। इस दौरान तीन कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश पर गए मिले और तीन कर्मचारी ट्रेनिंग पर गए हुए थे।
उन्होंने बताया कि यह भी जांचा गया कि जिला दमकल कार्यालय के इलावा दमकल की गाड़ियां कौन-कौन से अस्थाई केंद्र पर खड़ी है। यह भी देखा गया कि यदि आग लग जाती है तो गाड़ी कितने मिनट में पहुंचती है तो सामने आया कि गाड़ी सही समय से पहुंच जाती है। मात्र 10 से 15 मिनट के अंतर पर गाड़ी घटना स्थल पर होती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। उनके साथ उप निरीक्षक बलवंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक जनकराज, मुख्य सिपाही बलविंदर सिंह मौजूद रहे। वहीं दमकल कर्मियों ने टीम को बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ा है। यह बात भी सीएम तक जानी चाहिए।