फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Checking campaign carried out with commando squad at railway station, Yamunanagar

रेलवे स्टेशन पर कमांडो दस्ते संग चलाया चेकिंग अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign carried out with commando squad at railway station, Yamunanagar
प्लेटफार्म पर जांच करते जीआरपी के जवान और कमांडो। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी और कपालमोचन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनी हुई है। धमकी मिलने के बाद से ही रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी है। हर आने जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। साधारण कपड़ों में सुरक्षा यात्री बनकर प्लेटफार्म पर घूम घूम कर निगरानी कर रहे हैं।
वहीं कपालमोचन मेले की भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक चौकस कर दी गई है। इसके लिए अंबाला से कमांडो दस्ता नभेजा गया है। कमांडो दस्ते ने मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर सघन जांच अभियान चलाया। आधुनिक हथियारों से लैस कमांडों ने पूरे रेलवे परिसर की जांच की।
विज्ञापन

पार्किंग, रेलवे आरक्षण केंद्र, टिकट घर, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, रेलवे यार्ड में जांच की। इस दौरान आने-जाने वाली सभी गाड़ियों में सुरक्षा दल ने चेकिंग की। यहां पर यात्रियों का सामान खुलवाकर देखा गया। ट्रेन में हथियारों से लैस कमांडों व पुलिस देखकर यात्री घबरा गए। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को अभियान के बारे बताया और सुरक्षा दृष्टि से जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रेन में संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की गहन जांच की गई। पुख्ता जानकारी व संतुष्टी के बाद उन्हें भेजा गया। नेतृत्व थाना जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने किया। एसएचओ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं कपालमोचन मेले के कारण भारी भीड़ है। ऐसे में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कमांडो दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन परिसर पर व्यापक अभियान चलाया गया है। यह निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed