{"_id":"666244dc2d7542226b095f44","slug":"cheated-of-rs-422-lakh-by-threatening-to-make-the-video-viral-on-social-media-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120041-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4.22 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4.22 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4.22 लाख रुपये ठगे
शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ठगों ने द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अमित कुमार से चार लाख 22 हजार 500 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसकी बहन के खाते से भी रुपये निकाले। जब आरोपियों की मांग बढ़ती गई तो परेशान होकर अमित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई को उसके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल और वॉयस कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे बताया कि उनके पास उसकी आपत्तिजनक वीडियो है। वे उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देंगे। उसने आरोपी को ऐसा करने से मना किया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। बदनामी के डर से उसने आरोपियों को रुपये भी दिए। इस दौरान उसने आरोपियों के अलग अलग खातों में चार लाख 22 हजार 500 रुपये जमा करा दिए। इस दौरान साइबर ठगों ने उसकी बहन के खाते से भी रुपये निकाले। जब आरोपियों की मांग बढ़ती गई तो उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।