फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chants of 'Jai Shri Ram' echoed during the enactment of Shri Ram's birth in Chhalaur

Yamuna Nagar News: छलौर में श्रीराम जन्म के मंचन पर गूंजे जयकारे

Sat, 10 Oct 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Shri Ram' echoed during the enactment of Shri Ram's birth in Chhalaur
गांव छलौर में रामलीला मंचन करते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव छलौर में वीरवार रात रामा क्लब की ओर से रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गांव की पूरी पंचायत ने किया। इस दौरान गांव के सरपंच और पंचायत सदस्य मौजूद रहे। रामलीला कमेटी की ओर से पंचायत के सदस्यों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

रामलीला रामा क्लब के प्रधान रविंद्र कश्यप, निदेशक मास्टर जयप्रकाश कांबोज, उप निदेशक शिवदत्त कांबोज, उप प्रधान कंवरपाल कांबोज, संचालक मदनपाल कश्यप और कोषाध्यक्ष चरित्र कांबोज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। वह एक आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श भाई के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के पहले दिन राजा दशरथ और श्रृंगी ऋषि के प्रसंगों का भी मंचन किया गया। राजा दशरथ का किरदार सतीश कांबोज ने निभाया, जबकि श्रृंगी ऋषि की भूमिका सतीश मिस्त्री ने निभाई। दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों की सराहना हासिल की। राम जन्म के दृश्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed