{"_id":"66a570dd70d26897e208faa4","slug":"chants-of-bam-bam-bhole-resonating-during-kavad-yatra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-122741-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कावंड यात्रा में गूंज रहे बम-बम भोले के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कावंड यात्रा में गूंज रहे बम-बम भोले के जयघोष
Sun, 28 Jul 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सावन की शिवरात्रि में पांच दिन शेष हैं। ऐसे में हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्तों की टोलियां अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं। रोजाना शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों से हजारों शिव भक्त कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। इन दिनों शहर की तमाम सड़कों पर कांधे पर कांवड़ और होठों पर बम-बम भोले के जयघोष लिए शिवभक्त नजर आ रहे हैं।
शिव भक्तों के बम बम भोले के जयघोष से नगरी गूंज रही है। दिन-रात बम बम भोले के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। वहीं कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए शिविर में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है। यही नहीं कांवड़ियों की सेवा के लिए लोग जगह जगह स्थायी स्टाल लगाकर खाद्य सामग्री भी बांट रहे हैं। रंग बिरंगी लड़इयों व झालर से सजी कांवड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जिसे देखने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं।
डीजे पर नाचते गाते शिव भक्ति में सराबोर कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ कांवड़िये भारी भरकम व ऊंची कांवड़ लेकर निकल रहे हैं। शहर के बीच से निकल रहे सहारनपुर अंबाला नेशनल हाई, पुराना सहारनपुर रोड, बूड़िया, खदरी, देवधर, अमादलपुर रोड, जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे, बिलासपुर रोड, सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड, रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे तमाम स्थानों पर कांवड़ियों की टोलियां नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
सावन की शिवरात्रि दो अगस्त को पड़ रही है। दो अगस्त दोपहर दो से तीन अगस्त दोपहर साढ़े तीन बजे तक जलाभिषेक किया जाएगा। शिवरात्रि नजदीक होने के कारण कांवड़ियों का हुजूम यहां से गुजर रहा है। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन व पुलिस भी अलर्ट है। खुफिया तंत्र के लोग कांवड़ियों के कपड़ों में घूम रहे हैं। हर शिविर पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए जिले में पुलिस के 600 कर्मचारी लगाए गए हैं। सभी थाना प्रभारी शिविरों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।