फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Changed debit card on the pretext of helping to withdraw money, withdraw 80 thousand from the account by going to another ATM

रुपये निकालने में मदद करने के बहाने बदला डेबिट कार्ड, दूसरे एटीएम में जाकर खाते से निकाले 80 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Changed debit card on the pretext of helping to withdraw money, withdraw 80 thousand from the account by going to another ATM
यमुनानगर। एटीएम से रुपये निकालने गए व्यक्ति को रुपये न निकलने पर दूसरे व्यक्ति से मदद लेना महंगा साबित हो गया। उक्त युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और दूसरे एटीएम से 80 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना गांधी नगर पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क ससौली निवासी विजय लूथरा ने थाना गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे कुछ रुपये की जरूरत थी। वह आईटीआई के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम में अपनी पत्नी सुदेश के साथ रुपये निकालने के लिए गया था। तब दोपहर के करीब ढाई बजे थे। उसने एटीएम से रुपये निकालने के लिए उसमें अपना डेबिट कार्ड डाला लेकिन रुपये नहीं निकले, तभी वहां पर खड़ा एक व्यक्ति कहने लगा कि रुपये निकालने में वह उनकी मदद कर देगा। उसने अपना डेबिट कार्ड व्यक्ति को दे दिया, तभी उसके हाथ से डेेबिट कार्ड जमीन पर गिर गया। व्यक्ति डेबिट कार्ड को साफ करते हुए कहने लगा कि वह रुपये निकालने का प्रयास करता है। परंतु एटीएम से रुपये नहीं निकले। जिस पर व्यक्ति ने कहा कि उसका कार्ड ब्लॉक हो गया है। आप कल दोपहर दोबारा रुपये निकालने का प्रयास करना। रुपये नहीं निकलने पर वह घर के लिए चल पड़ा। रात करीब आठ बजे उसके बेटे दीपक का फोन उसके पास आया। दीपक ने उससे पूछा कि क्या उन्होंने खाते से 80 हजार रुपये निकाले हैं। यह बात सुनते ही उसने बेटे को मना कर दिया कि उन्होंने कोई रुपये नहीं निकाले। उन्हें कुछ शक हुआ और अपने डेबिट कार्ड की जांच की। ध्यान से देखा तो वह डेबिट कार्ड उनका नहीं था। उस व्यक्ति ने धोखे से जमीन पर गिराने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया था। उन्होंने बैंक में जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि उनके खाते से रुपये वर्कशॉप रोड पर गाबा पैलेस के सामने से एसबीआई के एटीएम से निकाले गए। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक व थाना गांधी नगर में दी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर ज्ञान चंद का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed