फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Change in weather, chances of rain

Yamuna Nagar News: बदला मौसम, बारिश के आसार

Tue, 04 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, chances of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन भी मौसम के मिजाज बदले दिखाए दिए। बादल छाने से सुबह धूप नहीं निकली। इस दौरान ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। ऐसे में सुबह शाम लोगों को कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई है।
सुबह साढ़े दस बजे मौसम ने करवट ली और धीरे-धीरे बादल छंटने लगे। करीब 11 बजे धूप निकली और लोगों को सर्दी से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चालकों को चलने में दिक्कत झेलनी पड़ी। इसके अलावा सुबह ठिठुरन होने के कारण काम व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को शाम को भी ठंड ने अपना खूब जोर दिखाया। ऐसे में शाम आठ बजे ही बाजार सूने होने लगे। संचालक भी जल्दी दुकानें बंद करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में कम रौनक रही। दिन में धूप के कारण तापमान सही रहा, लेकिन दिन ढलने के बाद तापमान में काफी कमी आई। इस दौरान दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह सुबह शाम काफी ठंड रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, करीब 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान बूंदाबांदी और बारिश का पूर्वानुमान है। कृषि विभाग के अनुसार यह मौसम फसलों के लिए उत्तम है। इससे गेहूं, गन्ना, सरसों की फसलों को लाभ होगा। वहीं, इससे सब्जी की फसल भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed