{"_id":"67eee19176d09ee4fd0be62c","slug":"chaman-lal-is-the-president-and-sp-kamboj-is-the-secretary-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135577-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चमन लाल अध्यक्ष और एसपी कांबोज सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चमन लाल अध्यक्ष और एसपी कांबोज सचिव
Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनाननगर। पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायर्ड एसोसिएशन सर्कल की जिला कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को लीड बैंक ऑफिस परिसर जगाधरी में केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा के नेतृत्व में हुई। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट चमन लाल कैंसे ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में अगले तीन वर्ष के लिए चमन लाल कैंसे को तीसरी बार सर्कल प्रेसिडेंट, सुरेश पाल कांबोज को सर्कल सचिव चुना गया। एसोसिएशन के पैटर्न हरजीत लांबा व एलएस श्रेवाल ने नवनियुक्त प्रेजिडेंट व सचिव को हार पहना कर सम्मानित किया। साथ ही आशा व्यक्त की कि ये अपनी टीम के साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण कार्य करते रहेंगे।
सुरेश पाल कांबोज ने सचिव बनते ही सभी सदस्यों से अपील की कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्य एकता बनाए रखें। नए सदस्यों को संगठन के साथ जोड़ें। एक अप्रैल से हर 15 दिन बाद रिटायर्ड साथियों के लिए विभिन्न शाखाओं में शिविर लगाएंगे ताकि किसी भी रिटायर्ड साथी को कोई कठिनाई न हो। फैमिली पेंशनर्स को हर प्रकार की सहायता दी जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक नियमित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
शीघ्र ही 15 सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाएगी ताकि सभी समस्याओं का समाधान मैनेजमेंट के साथ त्रैमासिक बैठख में करके किया जा सके। केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा ने सुझाव दिया कि अप्रैल का सारा महीना फैमिली पेंशनर्स को साथ जोड़ने के लिए लगाया जाए। इस मौके पर सुशील गुप्ता, नरेंद्र कपूर, केएल सयाल, रमेश चेपा, सतपाल पंवार, चंद्रमणी भाटिया, एमपी कालड़ा आदि उपस्थित रहे।