फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Challans issued to seven shopkeepers for spreading dirt

Yamuna Nagar News: गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों के काटे चालान

Tue, 09 Sep 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to seven shopkeepers for spreading dirt
दुकानदार का चालान काटते नगर निगम कर्मचारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को जगाधरी वर्कशॉप रोड पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर एक दुकानदार समेत खुले में गंदगी फैलाने पर सात दुकानदारों के चालान किए। वहीं, जगाधरी क्षेत्र से निगम की टीम ने 11 बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले, प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वाले और खुले में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तीन टीमें बनाई गई है। सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में एसआई बिट्टू, एसआई सतबीर, एएसआई कृष्ण राणा, राकेश तेजली व होमगार्ड के जवानों की टीम जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पहुंची। टीम ने शहीद भगत सिंह चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड का जायजा लिया। इस दौरान छह दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा गंदगी डाली हुई मिली। जिस पर निगम अधिकारियों ने सभी दुकानदारों का चालान किया और उनसे मौके पर ही जुर्माना राशि वसूली। साथ ही उन्हें खुले में गंदगी न डालने, गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक दुकानदार के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। निगम की टीम ने उसका भी मौके पर ही चालान किया। उधर, जगाधरी के गुलाब नगर क्षेत्र से सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने 11 बेसहारा गोवंशों को पकड़ा। निगम की टीम ने रस्सियों की मदद से बड़ी मुश्किल से पशुओं को पकड़ कर निगम के वाहन में चढ़ाया। इसके बाद उन्हें गोशाला में छोड़ा गया। स्पेशल अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने के लिए निगम अनेक प्रयास कर रहा है। शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed