{"_id":"68223f822cd32a2e7a0b29f5","slug":"cet-dates-will-be-announced-soon-amar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137641-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी की तारीखों का एलान जल्द : अमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी की तारीखों का एलान जल्द : अमर
Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। संयुक्त पात्रता टेस्ट (सीईटी) के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षाओं के लिए जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह बात हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने प्रतापनगर में युवाओं से जनसंपर्क करते हुए कही।
उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मेहनत और लगन से तैयारी करने की सलाह दी। भाजपा सरकार ने बिना खर्ची और बिना पर्ची के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी करने का मौका दिया है। उन्होंने अराइयांवाला, प्रतापनगर, कुटीपुर, चूहड़पुरकला, नंदगढ़, सभापुर, कालेश्वर, ताजेवाला में दौरे के दौरान मौजूद बच्चों को मेहनत और लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आग्रह किया।
हरियाणा की जनरल नॉलेज के बारे में जानकारी रखें और लगातार करंट अफेयर्स के लिए समाचार पत्र, टीवी चैनल और इंटरनेट का सहारा ले। इस मौके पर उनके साथ बनारसी दास, गुरमीत, सतबीर सिंह खदरी, सौरभ जगाधरी, वंश, देवीचंद, ऋषिपाल, हर्षित, वैशाली, कोमल, निधि, प्रियंका, गीता, हरप्रीत, लक्ष्य आदि साथ रहे।