{"_id":"6123fd798ebc3e74e856c919","slug":"cctv-cameras-installed-in-city-park-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl80860678","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पार्क में लगने लगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी पार्क में लगने लगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के सिटी पार्क में सोमवार से नगर पालिका की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। शहरवासियों ने इसका स्वागत किया है। पार्क में सीसीटीवी लगाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। कई सामाजिक संगठनों ने इसके लिए नगर पालिका प्रशासक व एसडीएम और नपा सचिव को ज्ञापन सौंपा था।
एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे शहर को सीसीटीवी की जद में लाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से योजना बनाई जा रही है। प्रथम चरण में सभी सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि आमजन से भी आग्रह है कि वे सीसीटीवी कैमरों की देखरेख करें ताकि असामाजिक तत्वों इन्हें नुकसान न पहुंचा सकें।
सिटी पार्क एसोसिएशन के प्रधान देवीदयाल अरोड़ा व संरक्षक डॉ. एससी सैनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे न होने से आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही थी। पार्क के बाहर से कई लोगों की बाइक चोरी हो चुकी हैं। अब सीसीटीवी लगने से चोरों पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं पार्क में मंडराने वाले असामाजिक तत्वों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन
राजीव आर्य ने कहा कि पार्क में सीसीटीवी लगने से पार्कों के बाहर से हो रही चोरियों पर लगाम लगेगी। साथ ही पार्क में आने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
रमेशचंद आर्य ने बताया कि सीसीटीवी लगाने का फैसला सराहनीय है। जिसके लिए नगर पालिका का आभार प्रकट करते हैं। सामाजिक संगठन लंबे समय से सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे थे।
मुकेश अरोड़ा ने कहा कि नगरपालिका को शहर में स्कूल व अन्य जगहों पर भी सीसटीवी लगाने चाहिए। जिससे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सकें।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी लगने से महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करेगी। अब चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में मदद मिल सकेगी। नगरपालिका को शहर के अंदर आने जाने वाली हर सड़क पर सीसीटीवी लगाने चाहिए।