{"_id":"65d7ad26deef0114bb09ff65","slug":"cc-road-will-be-built-till-khalsa-college-for-4370-lakhs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-114507-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज तक 43.70 लाख में बनेगा सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज तक 43.70 लाख में बनेगा सीसी रोड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आखिरकार नगर निगम अफसरों ने शहीद भगत सिंह चौक से गुरु नानक खालसा कॉलेज तक रोड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां सीसी (सीमेंट-कंकरीट) रोड बनाने व उसके तैयार एस्टीमेट पर मंजूरी मिल गई है। इसके तहत सीसी रोड के निर्माण पर करीब 43.70 लाख खर्च आने का अनुमान है। इसी राशि पर नगर निगम अफसरों ने ई निविदा लगाई है। इसमें जिस भी सोसायटी या ठेकेदार को कार्य आदेश होगा, उसे चार माह 25 दिन में सीसी रोड बनाने का कार्य पूरा करना है। यानी पहली बार लगी ई निविदा की प्रक्रिया मार्च-अप्रैल में पूरी होती है तो अगस्त-सितंबर तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के वार्ड नौ में शहीद भगत सिंह चौक से गुरु नानक खालसा कॉलेज तक गत पांच वर्षों से मार्ग की हालत खस्ता है। यहां सड़क के नाम पर सिर्फ बजरी बिखरी रह गई है। मार्ग जगह-जगह से उखड़ चुका है और एक से तीन इंच गहरे व एक से चार फीट चौड़े गड्ढे हो गए हैं। इन हालात में कुछ मिनट की बारिश में यहां जलभराव रहता है। मार्ग से निकलने वाले वाहन चालक व राहगीर गड्ढे के झटके झेलते नजर आते हैं। कई बार गड्ढों व उखड़े मार्ग से राहगीर ठोकर लगकर व अनियंत्रित होने से वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इन परेशानियों से तंग होकर आसपास के दुकानदार, निवासियों सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रोष प्रदर्शन कर चुके हैं। इस पर नगर निगम अफसरों ने यहां सीसी रोड के निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर लिया है, जिस पर मंजूरी पर ई निविदा भी लगा दी हैं। इसके तहत अनुमानित 43.70 लाख खर्च में पांच माह में सीसी रोड बनेगा।
शिवनगर में 60.25 लाख से गलियां-नालियां
वार्ड 17 के शिव नगर में आईपीबी गलियों व टाइप-2 ड्रेन के निर्माण के लिए भी नगर निगम अफसरों ने ई निविदा लगाई है। इसमें अनुमानित 60.25 लाख रुपये में कार्य आदेश के बाद संबंधित सोसायटी या ठेकेदार को पांच माह 20 दिन में कार्य पूरा करना है। कॉलोनी के आशीष धीमान ने कहा कि कॉलोनी वर्ष 2018 की वैध घोषित और उससे कई वर्ष पहले की बसी है। लेकिन अभी तक यहां अधिकांश क्षेत्र में गलियों-नालियों की सुविधा नहीं है। इसकी निवासी लगातार मांग कर रहे थे, जिस पर अब ई निविदा लगी हैं। अब मांग रहेगी कि जल्द यह कार्य शुरू हो और समय से पूरा कराया जाए।
इन कार्यों की भी लगी ई निविदाएं
- जवाहर नगर में 64.20 लाख से रिवेन्यु रास्ता का निर्माण।
- वार्ड 15 में 21.60 लाख रुपये से विभिन्न सड़कों की मरम्मत।
शहर के लिए जो कार्य जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता से लिया जा रहा है। जिनकी नियमानुसार ई निविदाएं लगाई जा रही हैं। प्रयास रहेगा कि जल्द कार्य शुरू व तय समय पर पूरा कराया जाए।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।