{"_id":"686ac858df129dba9f09494d","slug":"caught-with-271-grams-of-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140373-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 271 ग्राम हेरोइन के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 271 ग्राम हेरोइन के साथ काबू
Mon, 07 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यूपी से हरियाणा में बड़े स्तर पर नशे की आपूर्ति करने वाले आरोपी तस्कर सहारनपुर के गंगोह के गांव बाड़ी माजरा निवासी इरफान को एंटी नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया है। इरफान पर उत्तरप्रदेश में नशा तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में 17 मामले दर्ज हैं, वहीं दो मुकदमे यमुनानगर में दर्ज हैं। यमुनानगर में 271 ग्राम हेरोइन की सप्लाई देने आए इरफान को तिगरी-दुसानी मोड पर पुलिस ने पकड़ लिया।
सेल के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तरप्रदेश का एक बड़ा नशे का सप्लायर नशे की बड़ी खेप लेकर जिले में बेचने के लिए बाइक पर आएगा। सूचना पर टीम गठित की। टीम ने तिगरी-दुसानी मोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान उत्तरप्रदेश की ओर से आ रहा बाइक सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने लगा।
टीम ने कुछ दूरी पर बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया, जिनके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी में 271 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में बाइक सवार व्यक्ति की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गंगोह के गांव बाड़ी माजरा निवासी इरफान के रूप से हुई। इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लेंगे। इसमें पूछताछ करेंगे, जिससे उसके नेटवर्क का पता चले।
विज्ञापन
अभी जांच में पाया गया है कि इरफान पर उत्तर प्रदेश में नशा तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में 17 मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। आरोपी उत्तरप्रदेश में 300 ग्राम हेरोइन में पकड़ा गया था और दो माह पहले ही जेल से जमानत पर आया था। इसके बाद इरफान ने फिर से नशे की सप्लाई शुरू कर दी। आरोपी पर वर्ष 2022 के दो मुकदमे यमुनानगर में भी दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी का घर उत्तरप्रदेश सरकार ने सीज किया हुआ है।