फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Catch a young man who was running away after taking out his earrings and wash them.

Yamuna Nagar News: बालियां निकाल कर भाग रहे युवक को पकड़ कर धुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Catch a young man who was running away after taking out his earrings and wash them.
बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय युवक ने महिला के कानों से बालियां निकाल ली। जब महिला ने उसे देखा तो वह भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। पूछने पर आरोपी ने बताया कि बालियां दूसरा लड़का लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व उसके साथी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जठलाना निवासी सुलोचना ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह दवा लेने के लिए रेलवे रोड स्थित जेपी अस्पताल में आई थी। दवा लेने के बाद दोपहर बाद वह वापस घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। जब वह बस में सवार होने लगी तो किसी ने उसके कानों से सोने की बालियां निकाल ली। जब उसने पीछे मुढ़कर देखा तो उसे देखकर एक युवक बस से उतरकर भागने लगा। उसने चोर-चोर का शोर मचाया। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके पूछने पर युवक ने बताया कि बालियां तो दूसरा लड़का लेकर भाग गिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों ने उस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व उसके साथी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed