फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash worth Rs 5.42 lakhs stolen by breaking the locks of the house

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़ 5.42 लाख की नकदी चोरी

Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 5.42 lakhs stolen by breaking the locks of the house
यमुनानगर। चोरों ने गांधी नगर थाना क्षेत्र की मायापुरी कॉलोनी निवासी उपेंद्र कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर पांच लाख 42 हजार रुपये की नकदी समेत करीब दस लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

चोरी के समय परिवार के सदस्य अपने अपने काम से बाहर गए हुए थे। शाम को घर लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को वह अपने काम पर गया हुआ था। उसके जाने के बाद उसके परिवार सदस्य अपने काम से बाहर चले गए। शाम को जब वह घर आया तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर अलमारी से पांच लाख 42 हजार रुपये की नकदी, सोने के चार तोले के दो कड़े चुरा लिए। इसके अलावा मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कांटे, एक सोने की चैन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की लेडिज अंगूठी, सोने का कोका, सोने की टिक्की, कान के कोके, साढ़े तीन तोले का सोने का सेट, साढ़े चार तोले का सोने का एक अन्य सेट, ढाई तोले की मटर माला, किटी सेट, चांदी की पाजेब, 20 चांदी की चुटकियां, एक कंडा पाजेब, चांदी की राधा कृष्ण की मूर्ति व अन्य गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी हुए सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये से अधिक थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed