फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash withdrawn by changing woman's debit card

Yamuna Nagar News: महिला का डेबिट कार्ड बदल निकाली नकदी

Wed, 29 May 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Cash withdrawn by changing woman's debit card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाइक सवार दो युवकों ने गांव मंधार निवासी चरणजीत कौर का डेबिट कार्ड बदलकर उसके अकाउंट से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव मंधार निवासी चरणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। रविवार को वह मुसींबल गांव स्थित ग्रामीण बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने के लिए गई थी। काफी कोशिश करने के बाद भी उसके पास एटीएम से पैसे नहीं निकले। इस दौरान वहां बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने एटीएम से उसके पैसे निकालवाने में मदद की। इसके बाद आरोपी उसे डेबिट कार्ड देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जिसे देखकर वह हैरान रह गई। जब उसने अपना डेबिट कार्ड चैक किया तो वह बदला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि एटीएम बूथ पर मिले युवकों ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर उसके अकाउंट से पैसे निकाले हैं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed