फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash, jewelry stolen by breaking the locks of the house

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर नकदी, गहने चुराए

Tue, 18 Apr 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelry stolen by breaking the locks of the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनागनर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी गोसाई में चोरों ने घर और पेटी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और लाखों के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय महिला व उसके परिवार सदस्य मजदूरी करने गए थे। महिला ने रुपये दूध बेचकर कमाए थे। छप्पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ी गौसाई निवासी मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर को ताला लगाकर मेहनत मजदूरी करने के लिए गई थी। वह शाम को करीब छह बजे जब वह घर पहुंची। उसके कमरे का ताला टूटा मिला। साथ ही कमरे में रखी पेटी का ताला टूटा था।
विज्ञापन

जब उसने पेटी खोलकर जांच की तो उसके अंदर से दूध बेचकर कमाए हुए 50 हजार रुपये, सोने की बालियां, चांदी के दस्त बंद, ब्रेसलेट, दो जोड़ी चांदी की पाजेब व अन्य गहने गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed