{"_id":"68618d77396fccff9a08ca5d","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-two-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140051-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो घरों से नकदी व आभूषण चोरी
Mon, 30 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ कर नकदी व सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
थाना व्यासपुर में दी शिकायत में गांव मंगलौर निवासी तारावती ने बताया कि वह 23 जून को घर में ताला लगाकर बाहर गई थी। वह 27 जून लौटी तो घर ताला टूटा था। घर से एक एलसीडी, एक जोड़ी सोने की बालियां, सोने का कोका, चांदी का मंगलसूत्र तथा पांच हजार रुपये गायब मिले। इसी प्रकार गांव कोतरखाना निवासी बलजिंद्र कौर ने बताया कि रात को वह खाना खाकर परिवार के साथ सो गई थी। रात को एक बजे नींद खुली तो स्टोर रूम खुला पड़ा था स्टोर रूम से 3500 रुपये तथा कान के टॉप्स गायब थे।