फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of selling expired goods by putting fake labels came to the fore in Yamunanagar

Yamunanagar: फर्जी लेबल लगा बेचा जा रहा था एक्सपायर्ड सामान, टीम ने सैंपल लेकर कब्जे में लिया

Fri, 05 May 2023 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 May 2023 08:16 PM IST
सार

यमुनानगर के अर्जुन नगर स्थित दुकान पर ड्रग कंट्रोलर टीम ने छापामारी की है। टीम ने सामान के सैंपल लेकर उसे कब्जे में ले लिया। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Case of selling expired goods by putting fake labels came to the fore in Yamunanagar
मौके पर पहुंची टीम कार्रवाई करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के अर्जुन नगर स्थित श्री श्याम ट्रेडिंग के नाम से संचालित दुकान पर शुक्रवार को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रितु मैहला व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर ने पुलिस के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से ऐसा परफ्यूम मिलने का आरोप है जो एक्सपायर हो चुका था और उसपर फर्जी लेबल लगाकर बेचा जा रहा था। 

विज्ञापन


टीम ने वहां से लिक्विड हैंडवाश, तेल, नहाने की साबुन, परफ्यूम, फेस क्रीम, लिप बाम व जैल बरामद किया जो एक्सपायर हो चुके थे। टीम ने सामान के सैंपल लेकर उसे कब्जे में ले लिया। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रितु मैहला ने बताया कि हिमालय कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने शिकायत दी थी कि अर्जुन नगर स्थित श्री श्याम ट्रेडिंग दुकान पर एक्सपायरी डेट का सामान बेचा जा रहा है। स्टेट कार्यालय की तरफ से इसकी सूचना उन्हें दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट हेड कंट्रोलर मनमोहन तनेजा व डीसी राहुल हुड्डा की तरफ से एक टीम का गठन किया गया। श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी में आकर जांच की गई। जांच के दौरान परफ्यूम व अन्य सामान ऐसा मिला है जो वर्ष 2021 में एक्सपायर हो चुका है। उसे बेचने के लिए सामान पर फर्जी लेबल लगाए गए थे। इनकी एक्सपायरी डेट भी दिसंबर 2023 तक कर दी गई थी। ताकि उसे बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो।


दुकान पर इसके संचालक अजय गुप्ता मिले जिन्हें इस शिकायत के बारे में बता दिया गया था। दुकान से मिले एक्सपायरी सामान व लेबल को कब्जे में ले लिया है। साथ ही सामान की मार्केटिंग करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुला लिया गया था। लैब से सैंपल की जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दुकान के संचालक अजय गुप्ता का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed