फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of fraud registered five months ago after pleading

Yamuna Nagar News: गुहार के बाद दर्ज हुआ पांच माह पहले हुई ठगी का मामला

Fri, 14 Apr 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud registered five months ago after pleading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बिजली का बिल अपडेट करवाने के नाम पर अज्ञात ठग ने 1 नवंबर 22 को रसूलपुर के ओमप्रकाश के बैंक खाते से 56 हजार 660 हड़प लिए थे। इस ठग का अभी तक कोई सुराग तो क्या मिलना, इसकी शिकायत तक दर्ज करवाने में ओमप्रकाश के पसीने छूट गए। आखिरकार सीएम विंडो पर शिकायत करने के भी तीन माह बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।
ओमप्रकाश ने बताया कि 1 नवंबर 22 को उसके मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन आया कि बिजली का बिल अपडेट न करवाने पर उनकी बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यह बिजली बिल उनके स्वर्गीय पिता के नाम पर था। ओमप्रकाश ने नोटिफिकेशन भेजने वाले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसने ओमप्रकाश को अपने लिंक से 10 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। ओमप्रकाश ने 10 रुपए ट्रांसफर तो कर दिए, साथ ही उसे अपने साथ कोई फ्रॉड होने का भी अंदेशा हुआ। तो ओमप्रकाश ने तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करके उसका खाता फ्रिज करने को कहा। लेकिन तब तक उसके बैंक खाते से 56 हजार 660 निकल चुके थे। ओमप्रकाश की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई।
विज्ञापन


उसने सबसे पहले थाने में शिकायत की तो उसे पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया। 3 नवंबर को ओमप्रकाश ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। थाने के चक्कर काटकर थक चुके ओमप्रकाश ने आखिरकार 25 जनवरी को सीएम विंडो पर शिकायत की। सीएम विंडो पर शिकायत करने के ढाई माह बाद आखिरकार पुलिस ने अब उसकी शिकायत दर्ज की है। अब ठग का कब पता चलेगा, ओमप्रकाश को इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed