फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against friends in case of Rajesh's death drowned in canal

नहर में डूबे राजेश की मौत के मामले में दोस्तों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against friends in case of Rajesh's death drowned in canal
यमुनानगर। गांव फतेहगढ़ के पास सोमनदी में डूबने से हुई राजेश की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। परिजनों ने मुसिंबल निवासी राहुल, प्रदीप, कोतरखाना निवासी बब्बल, मोनू, मलकीत, रजपुरा निवासी जस्सू व टीन का माजरा के विजय पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के पिता बलदेव की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। थाना बूड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। राजेश की मौत नहर में डूबने से हुई थी। अब मृतक के पिता ने शिकायत दी है। इसलिए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मुसिंबल निवासी बलदेव ने बताया कि उसके बेटे 33 वर्षीय राजेश कुमार को तीन मई को आरोपी राहुल, प्रदीप व मोनू ने फोन करके बुलाया था। कुछ देर बाद गांव के सरपंच के पास फोन आया कि राजेश नहर में डूब गया है। जिस पर बलदेव राज अपने परिवार के साथ फतेहपुर नहर के पास पहुंचे। उस समय पुलिस भी मौजूद थी। गोताखोर पानी में राजेश की तलाश कर रहे थे। काफी देर तक तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। बलदेव का आरोप है कि प्रदीप व बब्बल से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने गोताखोर को पत्थर मारकर बताया कि राजेश कुुमार का शव वहां पर है। इसके बाद चार मई को राजेश का शव मिला। आरोप है कि राहुल व उसके परिवार के साथ राजेश का झगड़ा हुआ था। इस रंजिश में ही राहुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed