फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against doctor for misdeed , Yamunanagar

दुष्कर्म के आरोप में डॉक्टर पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor for misdeed , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब के मोहाली के एक गांव की महिला ने साढौरा के गांव कोटला में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। साढौरा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहाली के एक गांव निवासी महिला ने साढौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पांच साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। एक लड़का उसके पास है और एक लड़का उसके पति के पास है। उसे गुप्त रोग था। उसे पता चला था कि साढौरा के कोटला में एक डॉक्टर गुप्त रोग की दवा देता है। करीब 20-25 दिन पहले वह अपने मुंह बोले भाई के साथ दवा लेने के लिए कोटला आई थी। यहां उसकी मुलाकात डॉक्टर गगन से हुई।
विज्ञापन

डॉक्टर गगन ने उसे दवा दी। कुछ दिन दवा खाने के बाद उसकी बीमारी ठीक हो गई। उसके बाद बीती चार दिसंबर की सुबह आरोपी डॉक्टर गगन का फोन आया। आरोपी ने उसे कहा कि वह दवा लेने नहीं आई। इस पर उसने कहा कि वह अब ठीक है। तब डॉक्टर ने उसे कहा कि उसका इलाज अभी चल रहा था। उसे और दवा खानी पड़ेगी। नहीं तो यह रोग दोबारा हो जाएगा। तब उसने कहा कि वह अकेली कोटला नहीं आ पाएगी। तब आरोपी डॉक्टर ने उसे कहा कि बस से साढौरा आ जाओं, मैं वही दवाई दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बस से साढौरा आ गई। वहां आरोपी बाइक पर आया। आरोपी ने उसे कहा कि वह दवा क्लीनिक पर भूल गया है। इसके बाद आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर क्लीनिक ले गया। कुछ देर बाद क्लीनिक पर अंकित नाम का युवक आया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर उसे क्लीनिक पर ऊपर बने कमरे पर ले गया। उनके कमरे में जाते ही अंकित ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने जबरन उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे कार में बैठाकर पहाड़ीपुर नाके पास छोड़ दिया। किसी तरह वह अपने घर गई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर गगन के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed