फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against accountant of BDPO office for tampering with government records

कार की टक्कर से पलटी एंबुलेंस, दबने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accountant of BDPO office for tampering with government records
यमुनानगर। गांव बहरामपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एंबुलेंस पलट गई। जिसके नीचे दबने से एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक का साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। आरोपी कार चालक पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बाकरपुर निवासी अखिल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में ठेकेदार की गाड़ी का ड्राइवर है। उनके गांव का ही चेतन (21) भी थर्मल प्लांट के ठेकेदार अरुण कुमार की एंबुलेंस पर बतौर ड्राइवर लगा हुआ था। बुधवार रात करीब 12.30 बजे वह और चेतन एंबुलेंस में सवार होकर गांव बाकरपुर जा रहे थे। एंबुलेंस चेतन चला रहा था जबकि वह साइड में बैठा था। जैसे ही वह थर्मल कॉलोनी से आगे बहरामपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एंबुलेंस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। उसका अगला शीशा टूट गया और चेतन गाड़ी से बाहर गिरकर नीचे दब गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भी मौका से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने चेतन को एंबुलेंस के नीचे से बाहर निकाला। थर्मल की गाड़ी से वह चेतन को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-----
इनसर्ट
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
यमुनानगर। नेशनल हाईवे-344 पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। करेहड़ा खुर्द निवासी गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह वीरवार सुबह औरंगाबाद रेस्ट हाउस एरिया में सैर कर रहा था। तभी उसका पड़ोसी बृजलाल (61) अपनी साइकिल पर औरंगाबाद डेयरी कॉम्प्लेक्स में जा रहा था। अलसुबह करीब सवा पांच बजे जब बृजलाल औरंगाबाद रेस्ट हाउस के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली आई। जिसमें हरा चारा चेरी लदी हुई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बृजलाल की साइकिल में टक्कर मार दी। उसने निजी कार की मदद से बृजलाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed