फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against in-laws in two cases of dowry harassment

Yamuna Nagar News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में ससुराल वालों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case against in-laws in two cases of dowry harassment
शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो महिलाओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सरांवी निवासी गुरमिंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हिमाचल प्रदेश के गांव गोजर निवासी दौतल सिंह से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन तक तो उसके साथ ससुराल में अच्छा व्यवहार हुआ लेकिन थोड़े दिन बाद ही उसे कम दहेज के लिए ताने मारे जाने लगे। यह बात उसने परिजनों को बताई तो दोनों पक्षों की बातचीत हुई। कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे धमकी दी जाती कि यह वह दहेज लेकर नहीं आई तो उसे जान से मार देंगे। उसके साथ ससुराल में मारपीट की जाने लगी। जब उनकी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति दौलत सिंह, ससुर अर्जुन सिंह व सास सैना देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, गांव झींझरो निवासी निशा ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2013 में राजिंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी उसके साथ बच्चों के साथ भी मारपीट करता। इस बारे में उसने अपने मायके वालों को भी बताया था। निशा का आरोप है कि पति नशा करने के बाद उसकी पिटाई करता था। अब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजिंद्र कुमार व रमेशो सैनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed