{"_id":"6a4587a23f8b54964c07556c","slug":"cas-are-important-pillars-of-the-economic-system-ghanshyam-das-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-158742-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए आर्थिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ : घनश्याम दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए आर्थिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ : घनश्याम दास
Thu, 02 Jul 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
विधायक घनश्याम दास का स्वागत करते सीए। प्रवक्ता
यमुनानगर। एनआईआरसी, आईसीएआई की ओर से बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जगाधरी स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्ययन और पेशेवर चर्चा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्ट्डी एंड डिस्कशन रूम का भी शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पीयूष गुप्ता रहे। शाखा के चेयरमैन सीए रजत अलाघ ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स केवल कर सलाहकार नहीं, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
उद्योग, व्यापार, बैंकिंग, स्टार्टअप, एमएसएमई और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अहम है। आईसीएआई विश्व के प्रतिष्ठित पेशेवर संस्थानों में शामिल है और इसके सदस्य राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। शाखा सदस्यों और विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, कौशल विकास और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए समय-समय पर सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। घनश्याम दास अरोड़ा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सीए दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीए समाज और उद्योग जगत के विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार हैं।
विज्ञापन
देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पीयूष गुप्ता ने कहा कि वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका अतुलनीय है। संवाद