{"_id":"67d887520098f690a40705b7","slug":"car-stolen-from-jagadhari-parts-found-in-saharanpur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134671-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जगाधरी से गाड़ी चोरी, सहारनपुर में मिले पुर्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जगाधरी से गाड़ी चोरी, सहारनपुर में मिले पुर्जे
Tue, 18 Mar 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी से चोरी हुई गाड़ी कुछ घंटे बाद ही यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में मिली। पुलिस ने गोदाम पर देकर गाड़ी के पुर्जों को बरामद कर लिया। यमुनानगर पुलिस ने सहारनपुर पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी काबू किया है। मामले की जांच की जा रही है।
जगाधरी के अर्जुन नगर चौकी क्षेत्र निवासी लाभ सिंह का छोटा हाथी घर के बाहर खाली प्लाट में खड़ा था। सोमवार सुबह को करीब चार बजे चोर उनकी गाडी चोरी कर ले गए थे। लाभ सिंह ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने गाड़ी की तलाश शुरू कर दी। लाभ सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी में जीपीएस लगा था।
इससे उसकी लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि गाड़ी को जगाधरी से चोरी कर कलानौर होते हुए यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में एक गोदाम पर ले जाया गया था। लोकेशन मिलने के बाद तुरंत ही यमुनानगर पुलिस ने नकुड़ में स्थित गोदाम पर दबिश दी। जैसे ही टीम वहां पर पहुंची तो तीन युवक गाड़ी को काटकर पुर्जे अलग करने में जुटे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी बीच नकुड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों राज्यों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।