फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   car's tyre theft in presence of security gard

सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी में कंटेनमेंट जोन से कार के पहिए ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
car's tyre theft in presence of security gard
स्वतंत्रता दिवस की चौकसी और कंटेनमेंट जोन के बीच से चोर कार के टायर खोलकर ले गए। कार मालिक कोरोना के चलते कोविड अस्पताल में भर्ती था। गाइडलाइन के अनुसार घर व आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया। जोन के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे। बावजूद इसके चोर कार के तीन टायर खोलकर आसानी से लेकर फरार हो गए। जिन दिन चोरी हुई उसी रात मालिक की कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई। अगली सुबह जब वह घर पहुंचा तो उसे इसका पता चला। घर पर क्वारंटीन रहे पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पहले तो पुलिस इधर उधर की बात करती रही, लेकिन फिर केस दर्ज करना पड़ा। अगर सुरक्षा के यही हाल हैं, तो शहर की दर्जनों कॉलोनियां कंटेनमेंट जोन हैं। जो चोरों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन सकती हैं। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह् लगाती है।
विज्ञापन

वर्कशॉप रोड स्थित बूटर पेट्रोल पंप के पास रहने वाले व्यक्ति ने थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे को कोरोना हो गया था। जिसके बाद से वह कोविड अस्पताल में भर्ती था। जबकि परिवार के सदस्य व पड़ोसी होम क्वारंटीन थे। प्रशासन की ओर से एरिया कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया। वहीं जोन के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए। उसने बताया कि उनकी कार कंटेनमेंट जोन के बिल्कुल साथ खड़ी थी। वहीं पास में ही सुरक्षा कर्मी बैठते थे। 13 अगस्त तक सब कुछ ठीक था। 14 अगस्त सुबह उसके बेटे की रि-सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। जिसके बाद वह करीब एक बजे घर पहुंचा तो देखा कार का एक पहिया गायब है। उसने इस बारे घर पर पता किया, लेकिन परिवार को इस बारे कोई जानकारी न थी। सुरक्षाकर्मी से पता किया तो उसने बताया कि उसे इस बारे कुछ नहीं पता। इस दौरान जब जांच की तो पता चला कि एक नहीं कार के तीन पहिए उतार लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायतकर्ता अभी कंटेनमेंट जोन में होम क्वारंटीन है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंटेनमेंट जोन अधिक होने के कारण गार्ड कम पड़ गए हैं। सभी दोहरी ड्यूटी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का क्वारंटीन पूरा होने पर पूरी जांच की जाएगी। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed