फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cantor dragged bike rider for 50 meters after hitting him, death

कैंटर ने टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक बाइक सवार को घसीटा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cantor dragged bike rider for 50 meters after hitting him, death
यमुनानगर। जिले में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 344 पर थाना छप्पर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक लगभग 50 मीटर दूर तक बाइक सवार को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। उधर हाफिजपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

छप्पर निवासी देशराज ने बताया कि उसका भतीजा सतीश कुमार जगाधरी में काम करता है। रोज की तरह शनिवार को सुबह करीब सवा छह बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने काम पर जा रहा था। जब वह छप्पर से जगाधरी जाने के लिए नेशनल हाईवे 344 पर पहुंचा तो अंबाला की तरफ से तेज रफ्तार कैंटर आया। आरोप है कि कैंटर चालक ने लापरवाही से कैंटर चलाते हुए टक्कर सतीश कुमार की बाइक पर मार दी। टक्कर लगने से सतीश कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी कैंटर चालक सतीश कुमार को बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सतीश कुमार को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे 344 पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया। पुलिस ने मामले में आरोपी कैंटर चालक सहारनपुर के गांव नगला निवासी शहफाज अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

उधर बिहार के गांव बरवाचाप निवासी विपिन साहनी बताया कि वह गांव झगूड़ी में गन्ना छिलाई का काम करता है और उसका भाई 22 वर्षीय दिलीप गांव हाफिजपुर में गन्ना छिलाई की लेबर में काम कर रहा था। शुक्रवार को उसका भाई दिलीप बाइक पर सवार होकर उससे मिलने के लिए आया था। रात को आठ बजे जब वह बाइक से वापस लौट रहा था तो गांव हाफिजपुर के नजदीक तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने दिलीप की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी बाइक चालक वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दिलीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed