फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   By sending two miscreants, Sachin Pandit had done firing on Janu, there were two abuses in the stomach

दो बदमाशों को भेज कर सचिन पंडित ने करवाई थी जानू पर फायरिंग, पेट में लगी थी दो गालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
By sending two miscreants, Sachin Pandit had done firing on Janu, there were two abuses in the stomach
यमुनानगर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के महासचिव, वाल्मीकि नेता एवं पूर्व पार्षद राजिंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि (34) पर फायरिंग मामले में शहर पुलिस ने सुढैल निवासी सचिन पंडित, उन्हेंडी निवासी सुमित राणा व भाटिया नगर निवासी मनोज उर्फ सैंटी व दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास व जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। शहर पुलिस ने देर रात जानू के ब्यान लिए। जानू का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सचिन पंडित ने ही उसे जान से मारने की नियत ने गोली चलवाई है। फिलहाल जानू की हालत खतरे से बाहर है। उसे नीचे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जानू ने बताया कि उसका फाइनेंस का काम है। उसने सिटी सेंटर के पास दफ्तर बनाया हुआ है। वीरवार को वह अपने दफ्तर को बंद करके अपने दोस्त चुन्ना भट्टी निवासी मनप्रीत के साथ अपनी स्कूटी पर परचून का सामान लेने के लिए आजाद नगर की तरफ जा रहा था। जब वे गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक राधा कृष्ण की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने मुंह पर कपड़ा व कंबल ओढ़ा हुआ था। बाइक सवार युवकों ने उसकी स्कूटी के साथ अपनी बाइक लगाई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठ युवक ने पिस्टल निकाली और उसके पेट में दाहिनी तरफ गोली मारी।
विज्ञापन

गोली लगने से स्कूटी से संतुलन खो बैठा। इसके बाद वे दोनों दोस्त स्कूटी समेत नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने बाइक रोकी। इसके बाद बदमाशों ने उसके पेट में गोली मारी। इसके बाद दोनों दोस्त उठकर वहां से अपने घर की तरफ भागे। बदमाश उनके पीछे बाइक लेकर भागे। जब वे दशमेश कॉलोनी के बाहर मोड पर पहुंचे तो वहां भी दोनों बदमाशों ने उनपर दो-तीन फायर किए। लेकिन वह कार की खिड़की की आड़ में था। जिसके चलते वह बच गया। इसके बाद बदमाश उन्हें जाति सूचक शब्द बोलते हुए वहां से फरार हो गए। उसके दोस्त शुभम ने मनप्रीत की मदद से उसे अपनी कार में निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। जानू का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर सुढैल निवासी सचिन पंडित, उन्हेंडी निवासी सुमित राणा व भाटिया नगर निवासी मनोज उर्फ सैंटी ने दो लोगों को भेजकर उस पर फायरिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई के साथ हुए झगड़े से चली हा रही रंजिश
आरोपी सचिन पंडित की घायल जानू के बड़े भाई रमन के साथ रंजिश थी। अप्रैल 2020 में होली के दिन भाटिया नगर में सचिन पंडित पक्ष व रमन पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें सचिन पंडित को गोली लगी थी। इसमें सचिन घायल हो गया था। सचिन पंडित की शिकायत पर तब पुलिस ने रमन व अन्य पर केस दर्ज किया था। 21 अप्रैल को रमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन दिन बाद जेल में दोपहर का खाना खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जब उसे अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। तभी से सचिन पंडित की रंजिश रमन के परिवार के साथ चलती आ रही है।
बॉक्स
सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक
जानू पर फायरिंग करने वाले दोनों बाइक सवार गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि गोली चलने के बाद गिरे दोनों दोस्त उठकर भागते। इसके बाद उनके पीछे तेज रफ्तार में एक बाइक जाती हैं। जिस पर दो युवक बैठे हुए थे। युवकों के पास जाकर आरोपी दो-तीन फायर करते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

वर्जन
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि गोली लगने से घायल हुए जानू के ब्यान दर्ज कर लिए गए है। जानू ने सचिन पंडित व उसे दो साथियों पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया है। मामले में तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या के प्रयास व जाति सूचक शब्द बोलने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
फोटो- 21 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed