{"_id":"6154bf728ebc3e87eb6861e5","slug":"bus-driver-left-on-the-way-the-passengers-created-a-ruckus-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl84876229","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक ने रास्ते में छोड़ा, सवारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक ने रास्ते में छोड़ा, सवारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास हंगामा करते बस से उतारे गए यात्री। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिहार से पटियाला के लिए 110 सवारियां लेकर निकली बस ने यात्रियों को बीच रास्ते कमानी चौक के पास चांदपुर मोड़ पर उतार दिया। इस पर सवारियोें ने हंगामा कर दिया। करीब डेढ़ घंटे के हंगामे के बाद सवारियों को उसी ट्रैवल एजेंसी की बस से रवाना किया गया। इससे पहले भी इसी तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं।
बिहार के मधोपुर निवासी रणधीर कुमार, संजय कुमार, लल्लन कुमार, आशीष, वीरेंद्र, विकास कुमार, सज्जन ने बताया कि वे श्रमिक हैं और पंजाब मजदूरी के लिए जा रहे हैं। वे कुल 110 यात्री हैं। सभी को ने पंजाब के पटियाला के पास सुल्तानपुर लोधी जाने के लिए न्यू सतकार ट्रैवल एजेंसी की बस से जा रहे थे। प्रत्येक यात्री से 1700 रुपये किराया लिया गया था। वह सभी 26 सितंबर को बिहार से चले थे, बुधवार जब वह यहां पहुंचे तो चालक ने उन्हें उतार दिया और आगे बस नहीं जाएगी। जब उन्होंने यहां से सुल्तानपुर लोधी तक का किराया लेने की बात कही तो चालक और परिचालक उन्हें धमकी देने लगे।
इस पर मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजदूरों के हंगामे की खबर मिलते ही मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए और जब श्रमिकों से बात करनी चाहिए तो चालक, परिचालक व एजेंट ने उन्हें मामले से दूर रहने के लिए कहा। जब मीडिया कर्मियों ने सवाल उठाए तो वे यात्रियों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्रमिकों ने पुलिस को आपबीती बताई। जिसके बाद ट्रैवल एजेंसी से चालक और परिचालक को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि बस खराब होने के चलते यात्रियों को यहां उतारा गया है। इस दौरान श्रमिकों और ट्रैवल कर्मचारियों के बीच बहस हुई। वहीं उन्हें सख्त हिदायत दी कि यदि रास्ते में श्रमिकों को छोड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में न्यू सतकार ट्रैवल के संचालक तरसेम ने बताया कि श्रमिकों को लेकर आ रही बस की क्लच प्लेट में दिक्कत आ गई थी। चालक बस लेकर किसी तरह यमुनानगर पहुंच गया। श्रमिकों को लगा कि उन्हें यही छोड़ा जा रहा है। बाद में सभी को दूसरी बस में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर श्रमिकों से बात की गई। वहीं चालक, परिचालक व ट्रैवल एजेंट को भी मौके पर बुला लिया गया था। बस में खराबी के कारण ऐसा होने की ट्रैवलर बात कह रहे हैं। श्रमिकों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक रवाना कर दिया गया है।
एक ही बस में बैठा दिए 110 यात्री
चालक और परिचालक एक ही बस में करीब 110 यात्री भर कर यहां तक लाए। इस दौरान बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित हरियाणा के भी आरटीए विभाग की इस पर नजर नहीं पड़ी। यात्रियों ने बताया कि वे तीन सवारियों वाली सीट पर छह लोग बैठक कर आ रहे हैं। इस पर जब उन्होंने चालक व परिचालक को कहा तो वह 3500 रुपये किराया देने लगने की बात कहने लगे।