{"_id":"6a84b729393785e46d067c4c","slug":"brother-of-home-guard-injured-in-car-collision-dies-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161444-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से घायल होमगार्ड के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से घायल होमगार्ड के भाई की मौत
Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यमुना गैसिज फैक्टरी के सामने कार की टक्कर से घायल हुए होमगार्ड के भाई बाइक सवार गांव खेड़ा फार्म निवासी नरेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने भाई होमगार्ड अमित कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि सात अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे उसके बड़े भाई नरेश कुमार बाइक पर सवार होकर काम से जगाधरी गए थे। इसी दौरान यमुना गैसिज फैक्टरी के सामने अज्ञात कार चालक ने बाइक में साइड मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल नरेश को पहले गाबा अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमएमडीयू अस्पताल मुलाना रेफर कर दिया गया।
नरेश का आठ अगस्त से अस्पताल में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान 16 अगस्त को उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।