फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother in law attacked brother in law in police post

Yamuna Nagar News: पुलिस चौकी में जीजा ने साले पर किया हमला

Thu, 08 Feb 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Brother in law attacked brother in law in police post
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा चौकी में ससुरालियों के खिलाफ दी शिकायत को लेकर पत्नी-पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान व्यक्ति ने अपने साले के सिर, कान व मुंह पर हाथ में पहने कड़े से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी कैथल के गांव सिरसल निवासी मोनू शर्मा पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आजाद नगर गली नंबर आठ निवासी दीपक कुमार साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाईवुड फैक्ट्री में केमिकल सप्लाई का काम करता है। उसकी बहन की शादी कैथल के गांव सिरसल निवासी मोनू शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी बहन दुर्गा रानी को उसका पति व ससुराल के लोग परेशान करने लगे। उसकी बहन ने इसको लेकर उनके खिलाफ एसपी को शिकायत दी थी। मंगलवार को वह अबहन के साथ आरोपियों के खिलाफ दी शिकायत के संबंध में रामपुरा चौकी गया था।
विज्ञापन

वहां उसे उसकी बहन का पति मोनू शर्मा मिला। आरोप है कि आरोपी ने चौकी के गेट पर ही उसके व उसकी बहन के साथ मारपीट व गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी ने अपने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर, मुंह व कान पर वार किए। जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जांच अधिकारी एसआई कुशल पाल का कहना है कि आरोपी मोनू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed