फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of rape, case registered

Yamuna Nagar News: जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Thu, 06 Apr 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of rape, case registered
यमुनानगर। बूड़िया क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सितंबर 2022 में शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। शादी में दिए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी उसका जेठ उसके कमरे में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने जब यह बात अपने पति व अन्य ससुराल वालों को बताई तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed