फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bring the message of Gita to the people, Yamunanagar

जन-जन तक पहुंचाएं गीता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bring the message of Gita to the people, Yamunanagar
शोभायात्रा में शामिल स्कूली बच्चों के साथ शिक्षामंत्री व अ‍न्‍य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित रेडक्रॉस मैदान में चल रहे तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। इससे पहले झंडा चौक से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यातिथि शिक्षा एवं वनमंत्री कंवरपाल गुर्जर ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन-जन तक गीता का संदेश पहुंचाना समय की जरूरत है। गीता हमें फल की चिंता किए बिना कर्म करने का संदेश देती है। जब व्यक्ति गीता के संदेश का मर्म समझ लेता है, तब उसे जीवन में किसी से भय नहीं रहता।
शोभायात्रा झंडा चौक से आरंभ होकर पत्थर वाला बाजार, नरेंद्र बिजली चौक, खेड़ा बाजार, चौक बाजार, रेलवे बाजार, बर्तन बाजार, वाल्मीकि बस्ती, रामलीला भवन से मटका चौक एसडी स्कूल रोड से होते हुए सेक्टर-17 गुरुद्वारा से रेडक्रॉस मैदान में संपंन हुई। शोभायात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह लोगों ने श्रीमद्भगवद गीता की पालकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की झांकियों से जीवन में गीता के संदेश की उपयोगिता व सामाजिक संदेशों को दर्शाया गया। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की श्री गीता जी विराजमान व राधा-कृष्ण विराजमान झांकी ने लोगों को आकर्षित किया। वहीं शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएं, सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्यम केंद्र, नशा विरोधी आंदोलन अभियान, रेडक्रॉस, स्वास्थ्य विभाग, मदर मेरी चैरिटी होम, उद्यान विभाग, आयुष विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, सहज योग ध्यान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने शानदार झांकियां प्रस्तुत की। एसडी मॉडल स्कूल विद्यार्थी हाथ में गीता श्लोकों के बैनर लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रामनिवास गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति प्रधान जितेंद्र गुप्ता व अन्य पदाधिकारी, बाल कल्याण परिषद से अधिकारी मनीषा खन्ना, अनिल छाबड़ा, संदीप बंसल, अनिल अरोड़ा, राकेश ओबराय, अंकुर महेश्वरी, जितेंद्र गांधी, केवल कृष्ण, रमन शर्मा, प्रदीप मित्तल, राम अवतार सैनी, एसडी स्कूल की प्रिंसिपल प्रवीण दीवान, शिक्षिका संध्या कश्यप व अन्य अध्यापकगण, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed