फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bricks and stones fly between neighbors in Shiv Colony; woman injured

Yamuna Nagar News: शिव कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच चले ईंट और पत्थर, महिला घायल

Fri, 24 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones fly between neighbors in Shiv Colony; woman injured
झगड़ा कर रहे लोगों से बात करती डायल 112 की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिव कॉलोनी में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की दो गाड़ियां और गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
घायल महिला सुनीता ने बताया कि वह नेशनल स्कूल में काम करती है। वह वीरवार सुबह काम पर जा रही थीं, तभी उनकी पड़ोसन बेबी अपने घर के बाहर खड़ी थी। बेबी ने बिना किसी कारण गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध किया तो मामला बढ़ गया। उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर चली गई।
विज्ञापन

सुनीता ने आरोप लगाया कि जब वह काम पर जाने लगीं तो आरोपी महिला अपने बेटे के साथ फिर बाहर आ गई। उसके बेटे के हाथ में डंडा था। उसने आते ही हमला कर दिया। इसके बाद विवाद और उग्र हो गया और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के दौरान आरोपी का बेटा घर में रखे रुपये उठा ले गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की दो टीमें और गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डायल-112 के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
दोनों परिवारों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही है, लेकिन इस बार विवाद हिंसा में बदल गया।

झगड़ा कर रहे लोगों से बात करती डायल 112 की टीम। संवाद

झगड़ा कर रहे लोगों से बात करती डायल 112 की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed