फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bpl, holder, six month

बीपीएल कार्ड धारकों को छह महीने से नहीं मिल रहा राशन

Sat, 07 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sat, 07 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
bpl, holder, six month
man - फोटो : यमुनानगर
खिजराबाद। क्षेत्र के गांव नाग्गल पट्टी के ग्रामीणों को पिछले छह महीने से राशन नहीं मिला है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से डिपो होल्डर की शिकायत करने का मन बनाया है। ग्रामीण नवाजा, शुकरू, वलीदीन, मिन्ना, अबला, भूरा, आलिम, कुरडिया, शुकरदीन, रमजान, नूरअली व नसीम ने बताया कि उन्हें छह महीने से राशन नहीं मिल रहा है, और वो सभी बीपीएल कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन


राशन न मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पिछले छह महीने में केवल एक बार ही डिपो होल्डर ने राशन वितरित किया था। ग्रामीणों ने बताया कि जिन योग्य लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बने हुए हैं, उनको राशन नहीं मिला, और जो राशन वितरण प्रणाली की लिस्ट में नहीं आते, डिपो होल्डर ने उनको राशन दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गांव में 90 प्रतिशत लोग अनपढ़ हैं, उनको नहीं पता कि डिपो होल्डर किस-किस महीने की एंट्री राशन कार्ड में कर देता है। इस बारे में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नाग्गल गांव में इस प्रकार की समस्या की उनको कोई जानकारी नहीं है। यदि ग्रामीणों  की तरफ से उनके पास कोई शिकायत आती है तो इस पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed