फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of missing youth found on canal bank, wife and mother-in-law, father-in-law nominated

Yamuna Nagar News: नहर किनारे मिला लापता युवक का शव, पत्नी और सास, ससुर नामजद

Sat, 05 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found on canal bank, wife and mother-in-law, father-in-law nominated
यमुनानगर। छह माह पहले लव मैरिज करने वाले गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी रजत ने पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव शुक्रवार की सुबह पश्चिमी यमुना नहर किनारे पड़ा मिला। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी, सास और ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोबिंदपुरी निवासी रवि ने बताया कि उसका भाई रजत (24) शहर के संतोष अस्पताल के सामने जूस की रेहड़ी लगाता था। छह माह पहले उसने जगाधरी के पटरी मोहल्ला निवासी निशा से लव मैरिज की थी। निशा तीन माह की गर्भवती भी है। आरोप है कि एक दिन पहले ही उसके भाई की पत्नी झगड़ा करके चली गई थी। उसने व उसकी मां ने उसे तलाशना शुरू किया। इस दौरान जब वे निशा के मायके पहुंचे तो उसकी मां ने कहा कि वह यहां नहीं आई है। इसके बाद करीब दो बजे उनके पास एक नंबर से फोन आया कि रजत के खिलाफ थाने में पत्नी ने मारपीट की शिकायत दी है। फिर करीब तीन बजे निशा की मां और पिता ने उसे फोन किया कि हम बच्चे को गिरा देंगे और रजत को रेप के केस में फंसा देंगे। यह फोन सुनने के बाद उसका भाई रजत उन्हें कुछ बताए बिना घर से पैदल ही कहीं चला गया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई का शव पश्चिमी यमुना नहर में पड़ा है। वह तुरंत अपने परिचित कुश, यश व मीतू के साथ वहां पहुंचा और उसकी शिनाख्त की। आरोप है कि उसके भाई ने अपनी पत्नी निशा, सास पूजा और ससुर की धमकियों से आहत होकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



-----------------

विदेश जाने के लिए करती थी दो लाख रुपये की मांग -
रवि ने बताया कि निशा अपने पति रजत से विदेश जाने के लिए दो लाख रुपये की मांग करती थी। वह उसे कहती थी कि उसके रिश्तेदार व सहेलियां बाहर जाते हैं। उसे भी विदेश घूमने जाना है। आरोप है कि इस बारे में निशा के मायके वाले भी रजत पर दबाव बना रहे थे। रवि ने बताया कि वीरवार को घर से जाते समय निशा अपने साथ अलमारी में रखी नकदी, गहने, कपड़े व अन्य सामान भी साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------


पोस्टमार्टम के दौरान आया फोन, रजत को करो थाने में पेश -
रवि ने बताया कि जब वह रजत का पोस्टमार्टम करवा रहे थे तो उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। जिसने कहा कि रजत के खिलाफ थाने में शिकायत आई है। उसे थाने में पेश किया जाए। इसके बाद रजत के परिजन व रिश्तेदार एसपी से मिलने सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की और कहा कि लड़की वाले थाने से फोन करवा रहे हैं। जब उसके भाई की मौत हो चुकी है तो वह किसे पेश करें।


वर्जन
शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर किनारे बाड़ी माजरा पुल के पास शव पड़ा है। शव की शिनाख्त होने पर उसके परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाए। पुलिस ने मामले में रजत की सास, ससुर व पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed