{"_id":"66b14fcd98398edc37000ed4","slug":"blos-will-sit-at-the-booth-on-10-11-in-the-special-campaign-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123281-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विशेष अभियान में 10-11 को बूथ पर बैठेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विशेष अभियान में 10-11 को बूथ पर बैठेंगे बीएलओ
Tue, 06 Aug 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भारत निर्वाचन आयोग ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान में बदलाव किया है। इसके तहत जिले में एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दस व 11 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म नंबर-6 भरने का कार्य करेंगे।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है। जिसके तहत एक जुलाई 2024 को क्वालीफाई तिथि मानकर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। 16 अगस्त तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 26 अगस्त तक दावे व आपत्तियों का निपटारा करने उपरांत 27 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार नई पहल शुरू करते हुए परिवार पहचान पत्र के डाटा का बूथ स्तर के डाटा से मिलान किया जाएगा।