फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bloody clash between two communities for playing DJ in religious and marriage ceremony, 30 injured

धार्मिक व विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में खूनी संघर्ष, 30 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two communities for playing DJ in religious and marriage ceremony, 30 injured
यमुनानगर। गांव नागल में रविवार की रात अलग-अलग धार्मिक और विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर उपजा विवाद सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों समुदायों की ओर से एक दूसरे पर लाठी, डंडे, ईंटों से हमला किया गया। दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे के घर में घुस कर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर महिलाओं और बच्चों समेत 30 लोग जख्मी हो गए। गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसपी, तीन डीएसपी सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार थाना जठलाना के गांव नागल में रविवार रात एक घर में धार्मिक समारोह हो रहा था, जबकि गांव में ही विशेष समुदाय के परिवार में विवाह समारोह था। दोनों ओर से रात में डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान विशेष समुदाय के युवक ने 112 पर कॉल करके डीजे बजाए जाने की शिकायत दी। पुलिस ने गांव में जाकर डीजे बंद करवा दिया। सुबह वही युवक धार्मिक कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करने लगा, जिसका लोगों ने विरोध किया। इस पर युवक अपने साथियों को बुलाकर ले आया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों समुदायों ने एक दूसरे पर ईंटों, पत्थरों व डंडों से हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से 30 लोग लहूलुहान हो गए, जिनका सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। घायलों में दोनों पक्षों से नौ महिलाएं और दो किशोर सहित अन्य लोग शामिल हैं। इस दौरान फायरिंग की भी चरचा रही, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने गांव का दौरा कर दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों की एक शांति कमेटी गठित की है। साथ ही पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। चौकसी बढ़ाने के साथ ही तीनों डीएसपी की क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि दुबारा से शांति भंग न हो। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों में एसपी कमलदीप गोयल के अलावा डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद, डीएसपी रादौर रजत गुलिया, डीएसपी प्रमोद कुमार सहित थाना जठलाना, थाना रादौर, थाना सदर यमुनानगर के प्रभारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
नागल में हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था के लिए दोनों पक्षों की कमेटी गठित की गई है। फिलहाल किसी प्रकार का तनाव नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी किसी पक्ष ने मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है। जांच में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। --------रजत गुलिया, डीएसपी रादौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed