फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Block Education Officer will now become Deputy District Education Officer

खंड शिक्षा अधिकारी अब बनेंगे उप जिला शिक्षा अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer will now become Deputy District Education Officer
यमुनानगर। जिला के दो खंड शिक्षा अधिकारी अब उप जिला शिक्षा अधिकारी बनेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी काफी लंबे समय से वे पदोन्नति की बाट जोह रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी पद से उप जिला शिक्षा अधिकारी पद पर यह पदोन्नति प्रदेश के अन्य जिलों में भी होगी।
विज्ञापन

जिले में उप जिला शिक्षा अधिकारी बनने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों में साढौरा खंड के बीईओ अख्तर अली और छछरौली के कैलाश शामिल हैं। दोनों को वरिष्ठता के आधार पर उप जिला शिक्षा अधिकारी बनाया जाएगा। बता दें मौजूदा समय में छह खंड शिक्षा अधिकारी हैं। इनमें तीन तो रेगुलर साढौरा, छछरौली व रादौर के बीईओ जबकि सरस्वती नगर, जगाधरी व बिलासपुर में प्रिंसिपल को एडिशनल बीईओ का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

929 स्कूलों में पढ़ रहे एक लाख से अधिक विद्यार्थी
जिले के 929 सरकारी स्कूलों में मौजूदा समय में 107386 विद्यार्थी हैं। जिनमें छात्र 53937 और छात्राएं 53449 हैं। पिछले कुछ सालों से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। वहीं विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से हर साल गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। इसी के चलते अब सरकारी स्कूलों की तरफ अब पहले से विद्यार्थियों का अधिक रुझान बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
साढौरा और छछरौली के दो बीईओ अब उप जिला शिक्षा अधिकारी हो जाएंगे। यह पदोन्नति प्रदेश भर में होनी है। वरिष्ठता के हिसाब से पदोन्नति होगी। नई पदोन्नति मिलने पर अधिकारियों को काफी कुछ सीखने के लिए भी मिलेगा।
-सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed