फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding miscreants snatched purse from woman in Bank Colony

बैंक कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटा पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched purse from woman in Bank Colony
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाश महिला का पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में दो मोबाइल व दो हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी कॉलोनी निवासी अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने काम से बैंक कॉलोनी में जा रही थी। जब वह कॉलोनी की गली में पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में दो मोबाइल और दो हजार रुपये की नकदी थी। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए, उन्होंने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed