फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding miscreants snatched purse from nurse riding Activa

Yamuna Nagar News: एक्टिवा सवार नर्स से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched purse from nurse riding Activa
यमुनानगर। कैल कलानौर बाईपास पर खंडेवाला के नजदीक बाइक सवार दो बदमाशों ने अस्पताल से छुट्टी कर घर जा रही एक्टिवा सवार नर्स से पर्स छीन लिया। पर्स में उसका मोबाइल व दो हजार रुपये थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रजपुरा गांव निवासी चरणजीत कौर ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चार साल से जगाधरी के विघ्नेश अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर काम करती है। रोज की तरह रात आठ बजे वह अस्पताल से छुट्टी कर एक्टिवा पर घर जा रही थी। जब वह गांव खुंडेवाला के पास बाईपास पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके पास से पर्स झपट लिया और मौके से भाग गए। उसने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। उसने बताया कि उसके पर्स में दो हजार रुपये, मोबाइल व उसके जरूरी दस्तावेज थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed