{"_id":"69e9184665d228d8930a1e16","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-chain-from-woman-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154852-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी चेन
Thu, 23 Apr 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर-17 में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। सेक्टर निवासी सुमन रानी ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह घर से बाहर किसी काम के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसके गले से चेन छीन ली। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन