फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider snatches gold chain from woman's neck

बाइक सवार ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatches gold chain from woman's neck
यमुनानगर। शहर की राजाराम कॉलोनी में वीरवार सुबह घर के बाहर सफाई कर रही महिला के गले से सोने की चेन व डायमंड का लॉकेट झपट लिया। आरोपी पानी पीने के बहाने आए और महिला से झपटमारी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजाराम कॉलोनी निवासी जसमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह पौने आठ बजे वह घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी।
इस दौरान घर के गेट के सामने वह पानी से गली धो रही थी। उसी समय दो युवक बाइक पर आए और पानी पीने की इच्छा जताई। इसी बीच एक युवक ने उसके मुंह को दबाया और दूसरे ने उसकी तीन तोले सोने की चेन व डायमंड का लॉकेट झपट लिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर जब उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर आए और आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। मगर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। महिला ने बताया कि चेन व डायमंड के लॉकेट की कीमत लगभग आठ लाख रुपये थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed